February 28, 2026

कोल्गा में भाजपा नेता विकास महतो ने किया दीपदान

कोरबा। जिले के वनांचल ग्राम कोलगा में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पूजा हवन व प्रसाद वितरण किया गया। भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य विकास महतो ने ग्राम कोलगा के महादेव चौरा में दीप प्रज्ज्वलित किया।
महतो ने कहा कि लगभग साढ़े पांच सौ साल बाद रामलला अयोध्या में विराज रहे हैं। सभी गांव में दिवाली की तरह हर घर दीप जलाएं और दीपोत्सव मनाएं। महतो ने हर परिवार को दीप भेंट किया। छत्तीसगढ़ी परम्परा सुआ नृत्य से विकास महतो का स्वागत ग्रामीणों ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महतो के अलावा भाजपा जिला महामंत्री संतोष देवांगन, टिकेश्वर सिंह राठिया, उपाध्यक्ष डॉ. अलोक सिंह, जिला मंत्री संदीप सहगल, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा, कुदमुरा मंडल महामंत्री हेमलाल झारिया, उमेंद सिंह राठिया ग्राम पटेल, रामकुमारी सरपंच, बाबूलाल राठिया ग्राम बैगा, कमला बाई, परमेश्वर राठिया, शिला राम राठिया, चंद्रशेखर राठिया, गुलाब राठिया, शिव मझवा, धनसाय राठिया, बाला राम राठिया, रामायण राठिया, फिरो बाई उप सरपंच, गंभीर सिंह राठिया, प्रताप सिंह राठिया, फुल सिंह, रविंद्र राठिया, राम कंवर सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

ranjan photo
Admin

Spread the word