February 28, 2026

पतंजलि चिकित्सालय में स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार 25 जनवरी को

कोरबा। चलो आयुर्वेद की ओर मिशन के तहत प्रतिमासानुसार इस माह में भी बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए बच्चे रहे स्वस्थ योजनांतर्गत डॉ. नागेन्द्र नारायण शर्मा पतंजलि चिकित्सालय निहारिका रोड में 25 जनवरी को अति शुभ गुरु पुष्य नक्षत्र में आयुर्वेदिक इम्यूनाइजेसन प्रोग्राम के तहत स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार कराएंगे।
शिविर में जन्म से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों को स्वर्ण बिंदु प्राशन ड्रॉप पिलाकर आयुर्वेद पद्धति से टीकाकरण किया जाएगा। साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य का नि:शुल्क चिकित्सकीय परीक्षण करने के साथ उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिये बच्चों को एवं उनके अभिभावकों को बच्चों की आयुनुसार उनके लिए उपयोगी आहार विहार के विषय में विस्तार से जानकारी देने के साथ उनके लिए उपयोगी योग प्राणायाम का भी नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जायेगा। साथ ही उन्हें वर्ष 2024 का पुष्य नक्षत्र कैलेंडर कार्ड भी नि:शुल्क प्रदान किया जायेगा।

ranjan photo
Admin

Spread the word