घरेलू विवाद में पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

दीपका-गेवरा। क्षेत्र में घरेलू विवाद के दौरान एक पति ने अपनी पत्नी पर फावड़ा और बेलचा से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला का इलाज कोरबा के निजी अस्पताल में जारी है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार बसंतपुर निवासी 25 वर्षीय आशा यादव पर उसके पति अभिजीत यादव ने शराब के नशे में विवाद के बाद हमला कर दिया। आरोपी ने पहले महिला के सिर पर वार किया, फिर उसे सड़क तक घसीटकर डंडे और ईंट से भी मारपीट की। पीड़िता ने गला दबाने की कोशिश का भी आरोप लगाया है।
घटना के बाद आरोपी पत्नी को मृत समझकर फरार हो गया। परिजनों की शिकायत और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर दीपका पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अभिजीत यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने घरेलू हिंसा के मामलों में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word