March 6, 2026

सीतामढ़ी नाला पुल जर्जर, टूट चुके हैं एंगल व पाइप, नहीं हो रहा सुधार

0 रेलवे प्रबंधन की अनदेखी दे रही हादसे को दावत
कोरबा।
सीतामढ़ी नाला पुल की रेलिंग जीर्ण-शीर्ण हालत में है। पुल पर लगे एंगल व पाइप टूट चुके हैं। मार्ग पर यातायात का अत्यंत दबाव रहता है। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है। बावजूद इसके रेलवे प्रबंधन इसे मरम्मत को लेकर गंभीर नहीं है। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। रात के समय अंधेरे में और अधिक खतरा बढ़ जाता है।
सीतामढ़ी चौक से स्टेशन मुख्य मार्ग पर स्थित नाला पुल की रेलिंग जर्जर हालत में है। रेलिंग की कई स्थानों से लोहे उखड़ गए हैं। अधिकांश लोहे टेढ़े-मेढ़े हो चुके हैं। इस मार्ग पर रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्री सहित अन्य लोगों की आवाजाही सुबह से देर रात तक रहती है। मार्ग पर यातायात का दबाव अधिक रहता है। कई बार जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलिंग पुल के मरम्मत के लिए कई बार प्रबंधन को अवगत कराया जा चुका है। पुल के नीचे लगभग 15 से 20 फीट गहरा नाला है। लंबे समय से पुल के मरम्मत की मांग की जा रही है, लेकिन प्रबंधन इस पर रूचि नहीं दिखा रहा है। इससे हादसे की आशंका बनी हुई है। गौरतलब है कि नहर पुल से नाला पुल तक की सड़क पर काफी ऊंची ढलान है। इस मार्ग से गुजरने के दौरान वाहनों के पहिए तेज हो जाते हैं। इससे जर्जर पुल के समीप वाहनों के अनियंत्रित होने का खतरा अधिक रहता है। इसके अलावा सीतामढ़ी की ओर से नाला पुल से चढ़ाव अधिक होने से कई बार गाड़ियां बीच में बंद हो जाती है। इससे सबसे अधिक परेशानी साइकिल, रिक्शा, ऑटो सहित अन्य वाहन चालकों को हो रही है। ढलान के पास ही चौराहा है। कई बार स्टेशन, संजय नगर, इमलीडुग्गू बस्ती व सीतामढ़ी से वाहन आती-जाती है। इससे वाहनों के बीच टक्कर की स्थिति निर्मित हो जाती है। इसके बाद भी ढलान कम करने के लिए जिम्मेदार विभाग रूचि नहीं दिखा रहा है। इससे पुल पर गंभीर हादसा की आशंका बनी हुई है।

ranjan photo
Admin

Spread the word