October 2, 2024

देवी भागवत के आयोजन और श्रवण से मनुष्य को सदमार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है- दीदी हेमलता

पाली। पोलमी दर्रापारा में जिला पंचायत सदस्य रामेश्वरी विजयबहादुर सिंह जगत के निज निवास स्थान में नवरात्रि पर्व पर पूज्या दीदी हेमलता शर्मा की श्रीमद् देवी भागवत कथा के अवसर पर भक्तों ने हिस्सा लिया।
इस मौके पर कथा वाचिका पुज्या दीदी हेमलता शर्मा ने कहा कि मानव मात्र को धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए। धर्म के मार्ग पर चलने वाला कभी अत्याचारी नहीं हो सकता। वह सदैव परोपकारी बन धर्मानुसार कार्य कर मोक्ष की प्राप्ति करता है। भागवत कार्यों में लीन व्यक्ति को सद्गुणों की प्राप्ति होती है और व्यक्ति में धार्मिक आस्था जागृत होती है। दुर्गुणों की बजाय सद्गुणों ने खुलते हैं। हर कथा या अनुष्ठान का तत्वसार होता है जो मन बुद्धि व चित को निर्मल कर देता है। मनुष्य शरीर भी भगवान का दिया हुआ सर्वश्रेष्ठ प्रसाद है। देवी भागवत के आयोजन और श्रवण से मनुष्य को सदमार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। इस तरह के धार्मिक आयोजन से लोगों को जीवन मिलता है। इस आयोजन से रिद्धि सिद्धि लौटेगी और खुशहाली का दौर शुरू होगा। कथा में माता के भजनों की प्रस्तुति कलाकारों द्वारा दी गई। जिस पर भक्त माता के भजनों पर थिरकते दिखे। इस अवसर पर कथा में भाजपा अनुसूचित जनजाति मंत्री शिव प्रकाश कंवर, जोहन कंवर सहित समाज सेवको ने पूजा-अर्चना कर आरती में हिस्सा लिया। इस दौरान कार्यवाहक अध्यक्ष ब्लॉक कबड्डी संघ पाली शंकर दीवान, सुधार कंवर, दहराज कंवर, सरमान कंवर सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित थे।

Spread the word