March 27, 2026

बोईदा हायर सेकंडरी विद्यालय में समर कैंप का आयोजन

-विनोद उपाध्याय
कोरबा (हरदीबाजार)।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोईदा में शासन प्रशासन के निर्देश एवं प्राचार्य लखन लाल बंजारे के संरक्षण पर व राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र कुमार नायक, निहारिका ईम्मानुएल के मार्गदर्शन पर समर कैंप 2024-25 का आयोजन किया जा रहा। इसका प्रमुख उद्देश्य छात्र-छात्राओं के अंदर रचनात्मक गतिविधियों कला, प्रतिभा को उभारना है।
समर कैंप से छात्र-छात्राओं को विभिन्न गतिविधि चित्रकला, गायन, वादन, निबंध, कहानी लेखन, हस्तलिपि लेखन, नृत्य, खेलकूद, गांव का ऐतिहासिक परिचय कराते हुए उन्हें प्रतिभावान बनाना है, ताकि उनके अंदर विद्यमान विशेष प्रतिभा का सर्वांगीण विकास हो सके। इसी तारतम्य में ममता महिलांगे निबंध, महिमा कुर्रे चित्रकला, अमर बाई चित्रकला, कुमारी पोतें चित्रकला, प्रिया पटेल निबंध में सहभागिता निभाई। इस अवसर पर संजय पांडे, वीरेंद्र कुर्रे, राजेंद्र कुमार नायक, पुरुषोत्तम देवांगन, देवीदयाल सिंह, जितेंद्र कुमार नेटी, सुनील कुमार मिश्रा, रजनीश कुमार पाटनवार, श्याम मरावी, किरण जांगड़े प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

ranjan photo
Admin

Spread the word