March 6, 2026

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शीतल दुबे का निधन,शहर में शोक की लहर

मुंगेली। 13 सितंबर नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी,वरिष्ठ कांग्रेस नेता व नगर पालिका परिषद के एल्डरमेन शीतल दुबे का कल देर रात बिलासपुर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। बता दें कि कुछ दिनों से वो अस्वस्थ चल रहे थे जिसके चलते उनका इलाज बिलासपुर के निजी अस्पताल में चल रहा था। उनका अंतिम संस्कार आज मुंगेली में किया गया। वे दुष्यंत दुबे,रमेश दुबे व ओमप्रकाश दुबे के भाई एवम शहर कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी आदर्श दुबे(प्रिंसु) के बड़े पापा थे। इनके निधन पर व्यापारी संगठन,जिला और शहर कांग्रेस कमेटी,मुंगेली प्रेस क्लब,ब्राह्मण समाज सहित अन्य संगठनों ने श्रद्धांजलि दी है। उनके निधन पर न्यूज़ एक्शन परिवार भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word