February 25, 2026

पहले दौर में आकर्षी कश्यप की शानदार जीत


कोरबा। भारत का प्रतिनिधित्व कर रही बैडमिंटन स्टार आकर्षी कश्यप ने थाईलैंड ओपन 2025 में अपनी शानदार जीत के साथ शुरुआत की, जहां उन्होंने जापान की काओरु सुगियामा को 21-16, 20-22, 22-20 से हराया। यह जीत एनटीपीसी कोरबा के सीएसआर पहल के तहत मिले समर्थन के साथ संभव हुई। अब आकर्षी का सामना थाईलैंड की सुपनिधा कातेथोन से होगा, जो विश्व नंबर 9 खिलाड़ी हैं। आकर्षी ने अपने पहले मैच के बाद कहा, मैं बैंकॉक में अपना पहला राउंड जीतकर बेहद खुश हूं और इस सकारात्मक लय को आगे भी बनाए रखने के लिए उत्सुक हूं। आकर्षी कश्यप की इस जीत से भारतीय बैडमिंटन फैंस में काफी उत्साह है, और उनकी आगे की चुनौतियों के लिए शुभकामनाएं दी है।

ranjan photo
Admin

Spread the word