February 4, 2026

कार और 2 बाइक में लगाई आग, पूरी तरह जलीं



कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की देर रात अज्ञात लोगों ने एक कार और दो बाइक में आग लगा दी। पेट्रोल डालकर की गई इस वारदात में तीनों वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए। सूचना मिलने पर ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई गई, लेकिन तब तक गाड़ियां नष्ट हो चुकी थीं। वाहन मालिक नरेंद्र उरांव ने बताया कि रात करीब 3 बजे पड़ोसियों ने घर के पीछे बाड़ी में आग लगने की सूचना दी। जब तक लोग पहुंचे, लपटों ने तीनों गाड़ियों को घेर लिया था। घटना की जानकारी मिलते ही उरगा पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल से एक जोड़ी चप्पल और माचिस बरामद हुई है। गांव के सरपंच पति देव मूरत ने आरोप लगाया कि यह कृत्य असामाजिक तत्वों द्वारा दहशत फैलाने के उद्देश्य से किया गया है। घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word