April 4, 2026

साप्ताहिक बाजार में अव्यवस्था, पार्किंग नहीं होने से बढ़ी परेशानी


छुरीकला। नगर में लगने वाला साप्ताहिक बाजार अब आमजनों के लिए परेशानी का कारण बनता जा रहा है। बाजार क्षेत्र में पार्किंग व्यवस्था नहीं होने के कारण वाहन सीधे सड़क पर खड़े किए जा रहे हैं, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है और लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
हर सप्ताह लगने वाले इस बाजार में नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। लेकिन पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने से दोपहिया और छोटे चारपहिया वाहन बाजार मार्ग में ही खड़े कर दिए जाते हैं। कई लोग अपने वाहन बाजार के भीतर तक ले जाते हैं, जिससे भीड़ और अधिक बढ़ जाती है और पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बाजार में बढ़ती भीड़ के बावजूद पंचायत प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने अब तक पार्किंग की कोई स्थायी व्यवस्था नहीं की है। आसपास के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में वाहन लेकर पहुंचते हैं, जिससे स्थिति और खराब हो रही है। वहीं, बाजार खत्म होने के बाद गंदगी की समस्या भी बनी रहती है, जिससे लोगों को परेशानी होती है। नागरिकों ने जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word