वांगचुक के समर्थन में किया गया अनशन


कोरबा। सोनम वांगचुक द्वारा विभिन्न मुद्दों को लेकर किए जा रहे आंदोलन के समर्थन में आवाज फाउंडेशन द्वारा सोमवाऱ को एक दिवसीय अनशन किया किया गया। फाउंडेशन ने कहा कि सोनम वांगचुक का संघर्ष उन लाखों विद्यार्थियों और युवाओं का संघर्ष है, जिनका भविष्य पेपर लीक व प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के कारण प्रभावित होता है। यह शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और छात्रों के भविष्य की सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण जनहित का मुद्दा है। जिसके समर्थन में सुबह 9 बजे से सुभाष चौक निहारिका में एक दिवसीय अनशन शुरू किया गया। अब्दुल नफीस खान, सत्येंद्र यादव, सुरेश जैन, भानु चंद्रा, लम्बोदर भट्ट, मनोज राज, विजय साहू, रमेश श्रीवास, विजय नायक, रमजान खान व नरेंद्र सहभागी के रूप में अनशन पर बैठे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word