कमला नेहरू कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस


कोरबा। कमला नेहरू महाविद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महाविद्यालय समिति के अध्यक्ष किशोर शर्मा ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश की सबसे बड़ी शक्ति और विकास की पूंजी युवा हैं, जिन्हें योग्य नागरिक बनाने की जिम्मेदारी सभी की है। इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष डॉ. आरसी पांडेय, सहसचिव उमेश लाम्बा एवं प्राचार्य डॉ. प्रशांत बोपापुरकर उपस्थित रहे। सभी ने परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण किया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। प्राचार्य डॉ. बोपापुरकर ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए विकसित भारत 2047 के लक्ष्य में युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word