February 26, 2026

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट: इन 14 जिलों में आज से हो सकती है भारी बारिश

रायपुर 21 सितम्बर। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में आज 24 घंटों में मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में आज से बारिश शुरू हो जाएगी। विभाग ने आने वाले कुछ घंटों में महासमुंद, बलोदा बाजार, गरियाबंद, रायगढ़, जांजगीर, बिलासपुर, बेमेतरा, कबीरधाम, नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। महासमुंद, बलोदा बाजार, गरियाबंद, रायगढ़, जांजगीर, बिलासपुर, बेमेतरा, कबीरधाम, नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव, सुकमा जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word