October 6, 2024

अयोध्या मामले में सभी आरोपी बरी किये गए

लखनऊ 30 सितम्बर। सी बी आई की विशेष अदालत ने बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में सभी आरोपियों को बरी कर दिया है। सीबीआई जज सुरेंद्र कुमार यादव जब 2 हज़ार पन्नों का फैसला पढ़ रहे थे तब अदालत में मौजूद तमाम आरोपियों की सांसे फूली हुई थी। आरोपियों के अलावा उनके वकील भी जज एस के यादव के फैसले को बड़ी गौर से सुन रहे थे। कोर्टरूम में लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, कल्याण सिंह, सतीश प्रधान, महंत गोपालदास और उमा भारती मौजूद नहीं थे | ये सभी लोग अपने अपने कारणों से गैरहाजिर रहे। हालाँकि इन सभी लोगों की वीडियो कॉन्फ्रंसिंग के जरिए पेशी हुई।

अदालत ने कहा कि घटना पूर्व नियोजित नहीं थी। यह अचानक हुई। उन्होंने सबूतों का जिक्र करते हुए इसके तथ्य भी स्पष्ट किये। अदालत ने इसे साजिश नहीं माना। उन्होंने सभी आरोपियों को बरी कर दिया।

Spread the word