September 20, 2024

नोटा के साथ चुना गया एस ई सी एल कुसमुंडा में प्रतिनिधि यूनियन

कोरबा 23 अक्टूबर। एस ई सी एल में श्रमिक संगठनों के सदस्यता चयन के लिए नोटा का विकल्प कर्मचारियों को मिला है। एसईसीएल कुसमुंडा एरिया में कार्यरत 1709 कर्मचारियों ने सदस्यता प्रक्रिया में शामिल हुए। इनमे 59 कोयला कर्मचारियों ने ट्रेड यूनियन नेताओं को ख़ारिज कर अपनी अप्रसन्नता जाहिर करते हुए नोटा का इस्तेमाल किया है। कोयला कर्मचारियों ने फ़ार्म के माध्यम से नोटा को पसंद किया है इससे ट्रेड यूनियनो में हड़कंप मच गयी है।

गत 20 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक एसईसीएल कुसमुंडा एरिया में ट्रेड यूनियनो की सदस्यता सत्यापन कराया गया ।उसके बाद सत्यापन रिपोर्ट जारी किया गया है जिसके मुताबिक एसईसीएल कुसमुंडा एरिया में बीएमएस ने 636 सदस्य संख्या हासिल कर पहला स्थान अर्जित किया है। बीएमएस पिछले वर्ष भी एसईसीएल कुसमुंडा एरिया में नंबर वन ट्रेड यूनियन थी। इस तरह से बीएमएस अपना नंबर वन स्थान सुरक्षित रखने में कामयाब हो गई है। दूसरा स्थान एचएमएस श्रमिक संगठन का रहा है। इस संगठन का कुल सदस्य संख्या 407 रही है। इससे तीन कम सदस्य संख्या श्रमिक संगठन एटक की रही है अर्थात एटक सदस्य के मामले में एसईसीएल कुसमुंडा एरिया में तीसरा स्थान अर्जित किया है। 203 सदस्य बनाकर इंटक ( गोपाल ) का स्थान चौथा रहा है। श्रमिक संगठन सीटू इस सदस्यता सत्यापन प्रक्रिया में शामिल नहीं हुए।

Spread the word