April 17, 2026

दोरनापाल में सी आर पी एफ जवान ने कर ली आत्महत्या

सुकमा 31 अक्टूबर। सीआरपीएफ 223 वाहिनी के सुरक्षा बल के एक जवान ने आत्महत्या कर ली है। मृतक जवान दोरनापाल में पदस्थ था।

जानकारी के मुताबिक, 223 बटालियन दोरनापाल कैम्प में बीती रात करीब पौने 12 बजे कांस्टेबल कमला कांता रोहिदास ने अपने इंसास राइफल से खुद को गोली मार ली। कैम्प में गोली की आवाज सुनकर सभी सकते में आ गए।
साथी जवानों ने मौके पर जाकर देखा तो जवान कमला कांता रोहिदास जमीन पर खून से लथपथ पड़ा था। इससे पहले की उसे कुछ इलाज मिल पाता जवान की मौत हो चुकी थी।

मृतक जवान ओडिशा के झारसुगुडा का रहने वाला था। बताया गया है कि जवान ने अपने वैपन से बेहद करीब से गोली चलाई जो सिर को भेदते हुए पार कर गई।जिसके चलते उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

घटना की पुष्टि सुकमा एसपी केएल ध्रुव ने की है। एसपी के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। जवान की चैटिंग की जांच की जा रही है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word