April 12, 2026

लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाला कॉंग्रेस नेता भेजा गया जेल

जालौन 2 नवम्बर। उत्तर प्रदेश के जालौन के कांग्रेस जिला अध्यक्ष को छेड़खानी के मामले में जेल की हवा खानी पड़ी है। अनुज मिश्रा नामक स्थानीय कांग्रेस नेता अक्सर लड़कियों के साथ छेड़खानी किया करता था। लेकिन उस दिन उसकी हेकड़ी ठिकाने लग गई जब पीड़ित लड़कियों ने उसे सड़क पर ही सबक सिखाया। इस घटना का वीडियों खूब वायरल हुआ मामले की शिकायत के बाद स्थानीय पुलिस ने आरोपी अनुज मिश्रा को धर दबोचा। सोमवार को उसे यूपी पुलिस ने अदालत में पेश किया था, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

दरअसल दो बहनों ने कांग्रेस नेता को बीच सड़क पर जूतों से जमकर पीटा। पीड़ित बहनों के मुताबिक आरोपी कई दिनों से उन्हें फोन करके उन्हें तंग कर रहा था। दरअसल मामला उरई कोतवाली इलाके का है। बहनों का आरोप है कि कांग्रेस का जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा उनको फोन करके अश्लील बातें करता था। उन्होंने कई बार पुलिस से भी शिकायत की लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। जब उन्हें कानून का सहारा नहीं मिला तो मजबूर होकर उन्हें खुद ही कानून हाथ में लेना पड़ा।

पीड़ित लड़कियों के मुताबिक उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू से भी अनुज मिश्रा की शिकायत की थी लेकिन उन्होंने मामले को टाल दिया और कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने आरोपी नेता को मिलने के लिए बुलाया और उनके आने पर उनकी जूतों से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word