March 8, 2026

कोरबा: फरसवानी के दुकानदारों ने दीपावली में दुकान खोलने की अनुमति मांगी

सुखदेव कैवर्त

कोरबा (बरपाली) 8 नवम्बर। ग्राम फरसवानी में 2 नवंबर से लॉकडाउन करने से दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दीपावली पर्व के मद्देनजर व्यवसायियों ने तैयारियां कर रखी थी परंतु कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण ग्राम फरसवानी में लॉकडाउन किया गया। व्यवसायियों ने जिला कलेक्टर से मांग करते हुए दीपावली पर्व तक दुकानें खोलने की अनुमति मांगी है। व्यवसायियों का कहना है कि दीपावली पर्व उनके लिए महत्वपूर्ण त्यौहार है जिसे लेकर उन्होंने तैयारियां भी रखी है परंतु अचानक लॉकडाउन होने इसे व्यवसाय में नुकसान की आशंका है। इसीलिए समस्त व्यवसायियों ने कलेक्टर को पत्र लिखकर दीपावली पर्व तक दुकानें खोलने की अनुमति मांगी है। उन्होंने पत्र लिखते हुए कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु आवश्यक उपाय मास्क और सेनेटाइजर के उपयोग करते हुए आवश्यक सावधानी के साथ व्यवसाय करने का भी आश्वासन दिया है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word