September 21, 2024

कोरोना: मंगलवार को कोरबा जिले में मिले 157 पाजिटिव्ह

कोरबा 10 नवम्बर। जिले में मंगलवार को 157 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। देर शाम जारी मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक जिले के करतला ब्लॉक के तुमान, खरवानी ठाकुरदिया पारा, करतला एमईसीएल, लबेद भाटापारा, रींवाबहार, बरपाली, सोहागपुर, कटघोरा ब्लाक के एचटीपीएस कालोनी वेस्ट, सीएसईबी दर्री वेस्ट, सिंघाली, केतु विहार दर्री, जमनीपाली दर्री, दीपका कोरबा, मुलैन भाटा जेल रोड कटघोरा, विकास नगर कुसमुण्डा, प्रेमनगर सुराकछार, आदर्श नगर कुसमुण्डा, भिलाई बाजार, ऊर्जा नगर, बेलटिकरी, दीपका कालोनी, कटघोरा रोड, गुरुमुडा, दर्री, घुरदेवा एसईसीएल कालोनी, सीएसईबी वेस्ट कोरबा, एचटीपीएस कोरबा, बाता बिरदा, यमुना विहार एनटीपीसी, कोरबा ब्लाक के कोरबा , गांधी वार्ड, बालको , आरपी नगर, पुराना कांशी नगर, तुलसी नगर, नेहरू नगर कोरबा, आरएसएस नगर, एमपी नगर, ढोढ़ीपारा, कोसाबाड़ी, सर्वमंगला रोड , पुराना बस स्टैंड, शिवाजी नगर, टीपी नगर, दुरपा रोड, पुलिस लाईन, शारदाविहार पावर इम्पिरिया, खरमोरा हाउसिंग बोर्ड कालोनी, ऑफिसर कालोनी एसईसीएल, सुभाष ब्लाक, मुड़ापार, सीतामणी रोड, एसबीएस कालोनी, एसईसीएल कालोनी मानिकपुर, एमपी नगर, रामनगर एसईसीएल मुड़ापार, सीएसईबी कालोनी, एसबीआई उरगा एमआईजी आरपी नगर, दुरपा रोड वार्ड-4, अंजोरीपाली भैंसमा, शिवमंदिर खोड्डल, रिसदी चौक वार्ड 32, मेन रोड कोरबा, दोंदरो बालको नगर, चारपारा कोहड़िया, परसाभाठा बालको, दादरखुर्द, आरएसएस नगर, हाउसिंग बोर्ड दादरखुर्द कोरबा, आईटीआई रामपुर, बालको पुलिस लाईन, आईटीआई डिंगापुर, खरमोरा, शारदा विहार, बेलाकछार बालको, निहारिका रोड, पाली ब्लाक के ग्राम पुलालीकला, केराझरिया, मादन, पोड़ीउपरोड़ा ब्लाक के पोड़ी उपरोड़ा से ये सभी संक्रमित मिले हैं। इन सभी को उनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण के अनुसार होम आइसोलेशन पर रखने अथवा कोविड अस्पताल में भर्ती कराने की तैयारी की जा रही है।

Spread the word