April 11, 2026

उपचुनावों में मिली जीत पर मुंगेली जिला भाजपा ने मनाया विजयोत्सव.. सांसद अरुण साव हुए शामिल

शुभांशु शुक्ला, मुंगेली.

बिहार,म.प्र.सहित देश के विभिन्न उपचुनावों में विजय से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने जिला भाजपा कार्यालय में सांसद श्री अरुण साव जी का स्वागत किया व मिष्ठान वितरण किया।
सांसद अरुण साव ने अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि बिहार, म प्र सहित देश के विभिन्न राज्यों के उपचुनाव में भाजपा नीत एनडीए का विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों योजनाओं व विकास की जीत है ,यह भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ताओं की जीत है। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को बधाई दी। साथ ही पश्चिम बंगाल के चुनाव में प्राणप्रण से लगे वहाँ के कार्यकर्ताओं के दम पर वहां भी भाजपा का परचम लहराएगा। मरवाही के चुनाव में रिजल्ट हमारे अनुकूल नहीं आया फिर भी वहां हमारे कार्यकर्ताओं के प्रयास से हम 45 हजार से अधिक वोट प्राप्त करने में सफल रहे। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। जिला भाजपा अध्यक्ष श्री शैलेश पाठक जी ने भी पार्टी गतिविधियों की जानकारी दी। जीत की ख़ुशी में मिष्ठान वितरण किया गया। इस अवसर पर नगर व क्षेत्र के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word