March 22, 2026

राशिफल 17 नवंबर : कन्या राशि वालों के लिए आज है कमाई का दिन, जानिए अन्य राशियों का हाल

मेष: मेष राशि के जातकों के व्यापार व्यवसाय और नौकरी दोनों के लिए ही बहुत अच्छा समय है। आपके मैनेजमेंट स्किल सभी कार्यों को बेहतर ढंग से परफॉर्म करने में मदद करेंगे। आर्थिक लिहाज से भी दिन बहुत अनुकूल है। पूरे जोश से अधिक से अधिक धन प्राप्ति के लिए प्रयासरत रहेंगे।

वृषभ: वृष राशि के जातक अपने तर्क से अपने विरोधियों को परास्त करने में कामयाब रहेंगे। सभी कामों को व्यवस्थित रूप से करने की वजह से सफलता मिलने की संभावना बहुत अच्छी है। प्रतियोगिता में विजय मिलेगी। आर्थिक लिहाज से अच्छा समय है। धन प्राप्ति में भाग्य का भी पूरा योगदान रहेगा।

मिथुन: मिथुन राशि के जातक नई योजनाओं के क्रियान्वयन में अपना समय व्यतीत करेंगे। कामकाज से जुड़े हुए सभी सकारात्मक और नकारात्मक पहलूओ को अच्छी तरह से समझ कर ही आगे बढ़ेंगे। कामकाज के साथ साथ मौज-मस्ती से काम का दवाब कम रहेगा। आर्थिक लिहाज से अच्छा समय है। लाभ प्राप्ति की संभावनाएं बहुत अच्छी हैं।

कर्क: कर्क राशि के जातकों को अपने काम को समय पर पूरा करने के लिए मेहनत बहुत करनी पड़ेगी। आज आराम को त्याग दें, तभी आपको सफलता मिलेगी। ज्यादा से ज्यादा सामाजिक दायरा बढ़ाना लाभ प्राप्ति में सहायक बनेगा। घर से जुड़े हुए खर्चे सामने आएंगे। बजट बनाकर काम करें।

सिंह: सिंह राशि के मार्केटिंग से जुड़े हुए जातकों के लिए बहुत अच्छा समय है। भाग्य का भी पूरा सहयोग आज आपको मिलेगा। अपने कम्युनिकेशन स्किल के द्वारा दूसरों को राजी कर पाएंगे। नए संबंधों को बनाने के लिए भी दिन अनुकूल है। जो आगे जाकर फायदेमंद होंगे। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा है।

कन्या: कन्या राशि के जातकों की वाणी में कलात्मकता रहेगी। अपनी बातचीत से लोगों को प्रभावित कर अपना काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। महत्वपूर्ण आर्डर प्राप्त करने के लिए चालाकी से काम लेंगे। कमाई के लिए दिन अच्छा है। धन को व्यापार व्यवसाय में पुन: निवेश करेंगे।

तुला: तुला राशि के जातकों के लिए बहुत ही अच्छा दिन है। लंबे समय से चली आ रही सभी मुश्किलों का अंत होगा। स्वास्थ्य में सुधार से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक लिहाज से बहुत अच्छा समय है। कमाए हुए धन को बैंक में निवेश करेंगे।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि के जातक अपनी वाणी से दूसरों को मोटिवेट करने में कामयाब रहेंगे। कार्यस्थल पर सकारात्मक माहौल रहेगा, जिसमें सभी टीम वर्क से लक्ष्य को हासिल करने में कामयाब रहेंगे। कमाई की अच्छी संभावनाएं बन रही है। बैंक में निवेश करने का योग भी बनता है।

धनु: धनु राशि के जातकों को कोई नया ऑर्डर मिलने का योग बनता है, जिस पर पूरी मेहनत से काम करेंगे। आर्थिक लिहाज से अच्छा समय है। पुराना निवेश भी धन प्रदायक बनेगा। आत्मविश्वास बनाए रखें।

मकर: मकर राशि के जातकों की वाणी की सौम्यता कार्य क्षेत्र में सफलता दिलाने वाली रहेगी। सही मैनेजमेंट के द्वारा पूरे जोश से अपने काम को पूरा करेंगे। कमाई के लिहाज से दिन सामान्य है। पैतृक धन संपत्ति पाने का योग बनता है। खर्चे बढ़े हुए रहेंगे।

कुंभ: कुंभ राशि के जातकों की लंबे समय से चली आ रही किसी समस्या का बातचीत से हल निकल आएगा। व्यावसायिक कार्यों को व्यवस्थित रखने में आपकी शेष भूमिका रहेगी। संतान से संबंधित चिंता व खर्चे मन को व्यथित करेंगे। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा है।

मीन: मीन राशि के जातकों की कारोबारी गतिविधियां धीमी रहेंगी। अपनी योग्यता के बल पर उपलब्धियां हासिल करने में सक्षम होंगे। नौकरी में अधिकारी वर्ग का पूर्ण सहयोग मिलेगा और उनकी मदद से सभी का आसानी से पूरे हो जाएंगे। आर्थिक लिहाज से दिन अनुकूल है। खर्च भी आपके नियंत्रण में रहेंगे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word