March 22, 2026

मोबाइल दुकान में चोरी करने वाले दो नाबालिग गिरफ्तार, मोबाइल एवं एसेसरीज बरामद

कोरबा 19 नवम्बर। प्रार्थी मिथिलेश कुमार साहू पिता गणपत लाल साहू निवासी ढोढ़ीपारा कोरबा पुलिस चौकी सीएसईबी थाना कोतवाली के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 13 नवंबर 2020 के रात्रि में कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के दुकान का ताला तोड़कर 20 नग मोबाइल बैटरी चार्जर ईयर फोन एवं अन्य एसेसरीज करीब ₹ 50000 का चोरी कर ले गया है रिपोर्ट पर धारा 457 380 भा द वि के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ किया गया ।विवेचना के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दो नाबालिग लड़कों से दुकान में चोरी किया गया मोबाइल 19 नग एवं अन्य एसेसरीज कीमत करीब ₹ 50000 का बरामद कर वैधानिक कार्रवाई किया जा रहा है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word