March 18, 2026

एक हफ्ते बाद बरामद हुआ गोताखोर अशोक नायडू का शव.. कड़ी मशक्कत के बाद प्रशासन को मिली सफलता

कोरबा 23 नवंबर। दीपावली के दूसरे दिन पुलिस की साइरन सुनकर तालाब में कूदे कमल के शव को निकलने तालाब में उतरे गोताखोर का शव एक सप्ताह बाद बरामद कर लिया है। पानी कम और घास फुस से परेशानी ज्यादा इस तालाब से सात दिन के कड़ी मशक्क्त के बाद आखिरकार शव निकलने में सफलता मिली है।
दरअसल रामसागर पारा तालाब में एक युवक को बचाने के प्रयास में छलांग लगाने वाले गोताखोर को पुलिस की कड़ी मशक्क्त के बाद आज उसके शव को बहार निकला गया है। दलदल से भरे इस तालाब से शव को निकलना पुलिस के चुनौती बन गया था। यही वजह है मृतक के परिजनों ने शनिवार को हंगामा करते हुए चक्काजाम कर दिया था। हलाकि पुलिस की समझाइस के बाद मृतक के परिजन चक्काजाम ख़त्म किया था , लेकिन जैसे जैसे दिन गुजर रहा था वैसे वैसे ही मृतक को खोजने की चुनौती बढ़ रही थी। आखिरकार पुलिस की मेहनत रंगलाई और मृतक के शव को बहार निकाल लिया गया है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word