April 11, 2026

महिला परिवार परामर्श कोरबा की सदस्याओं को एस पी अभिषेक मीणा ने सम्मानित किया

कोरबा 24 नवम्बर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोरबा के मीटिंग हॉल कोरबा में पारिवारिक विवादो में वर्ष 2020 कोरोना काल के समय महिला परिवार परामर्श कोरबा के समाज सेविकाओं श्रीमति आशा वासन, श्रीमति प्रेमिला वासन, श्रीमति चन्द्रबाला शुक्ला, श्रीमति शाहीदा कुरैशी, श्रीमति हामिदा बेगम, श्रीमति उमा बंसल, प्रियंका तिवारी, श्रीमति सुशमा पाण्डेय महिला सेल में कार्यरत् अधिकारी- कर्मचारियों द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने के लिये श्री अभिषेक मीना भा.पु.से. पुलिस अधीक्षक कोरबा के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर, निरी. पौरूष पुरे स्टेनो श्री के. के. पाण्डेय, सूबेदार श्री भुनेश्वर कश्यप एवं परिवार परामर्श केन्द्र के सभी अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित रहे ।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word