छत्तीसगढ़ में निवार का असर, कई इलाकों में हुई बारिश

रायपुर 26 नवम्बर। निवार तूफान का असर छत्तीसगढ़ में भी दिख रहा है। जिसके चलते आज प्रदेश के लगभग सभी इलाकों में बारिश हुई है। धान खरीदी के पहले मौसम में हुए बदलाव को देखते हुए राज्य सरकार ने भी अपनी तैयारी कर ली है। बता दें कि मौसम विभाग ने दो दिन बारिश की संभावना जताई है।

आज सुबह गुजरात रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा किधान खरीदी के लिए सरकार की पूरी तैयारी है। इसके लिए जिला प्रशासन को आज जरूरी निर्देश जारी कर दिए जाएंगे। अपर मुख्य सचिव प्रभावित जिलों के कलेक्टरों के साथ बैठक करेंगे। उसमें धान खरीदी के संबंध में उचित निर्देश दिए जाएंगे।

आज सुबह से ही राजधानी रायपुर समेत अधिकांश इलाकों में बादल छाए हुए थे। मौसम विभाग ने आज और कल प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में सरकार ने सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। धान खरीदी को देखते हुए किसानों को धान ढक कर रखने का कहा है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word