March 19, 2026

धुर विरोधियों ने आपस में मिलाया हाथ और बांट लिए जिला योजना समिति के पद

कोरबा 26 नवम्बर। जिला योजना समिति सदस्य हेतु नगर पालिक निगम के पार्षदों ने तीन सदस्यों का चयन सर्वसम्मति से किया है। इनमे वार्ड क्रमांक 66 के भाजपा पार्षद कमला बरेठ, वार्ड क्रमांक 15 के जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के पार्षद धनसाय साहू व वार्ड क्रमांक 60 के कांग्रेस पार्षद अजय प्रसाद शामिल है।

जिला योजना सदस्य के लिए नगर पालिक निगम कोरबा चयन करने के लिए टी पी नगर के राजीव ऑडोटोरियम में चुनाव हुआ। इस चुनाव में कांग्रेस व भाजपा पार्षदों के मध्य टकराव बना रहा लेकिन बाद में दोनों दलों के पार्षदों के मध्य सर्वसम्मति से जिला योजना समिति सदस्य के लिए तीन पार्षदों का नाम पर सहमति बनी है। उन्हें जिला योजना समिति में सदस्य बनाया जायेगा।

जानकारी के अनुसार इससे पहले कांग्रेस, भाजपा और जोगी कांग्रेस नेताओं ने आपस में काफी मोलतोल किया और अंत में बिना रिस्क जो मिल रहा उसे हासिल कर लो इस फार्मूले पर सहमति बनी। एक कांग्रेस नेता ने बताया कि पिछले कई साल से भाजपा और कांग्रेस नेता मिल बांट कर कुर्सी हासिल करते आ रहे हैं। पहले भी जिला योजना समिति के सदस्य इसी तरह बिना रिस्क चुने जाते रहे हैं। इस तरह कोरबा के शूरवीर नेता अपना अपना कद बढाते रहे हैं। पार्टी विचार धारा तो आम जनता को बताने के लिए है। नेताओं के स्वार्थ के आगे वह कोई मायने नहीं रखता।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word