March 22, 2026

मुड़ापार कुष्ट आश्रम मे मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग जन दिवस

कोरबा 03 दिसंबर 2020. अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग जन दिवस का सादा समारोह कोरबा के मुड़ापार स्थित कुष्ट आश्रम मे आयोजित हुआ। समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री बी. एम. बेग ने कुष्ट पीड़ितो के साथ कोविड़ प्रोटोकाल का पालन करते हुये दिव्यांग जन दिवस मनाया। इस अवसर पर कुष्ट पीड़ितो को दिव्यांगों के अधिकार और उनके कल्याण के लिए संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओ की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम के प्रारम्भ मे कुष्ट पीडितो को कोरोना संक्रमन से बचाओ क लिए मास्क और सेनेटाईजर का वितरण किया गया इस दौरान आश्रम मे रहने वाले कुष्ट पीड़ितो को ठंड से बचाने के लिए कंबल भी बांटे गए।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word