March 21, 2026

भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी पुरंदेश्वरी का रायपुर आगमन हुआ

रायपुर 7 दिसम्बर। भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी और बिहार के विधायक व प्रदेश सह-प्रभारी नितिन नवीन सोमवार को रायपुर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। इसके बाद माना में 51 महिलाओं ने शंखनाद करके डी पुरंदेश्वरी का स्वागत किया। गौरतलब है कि प्रदेश प्रभारी और सह-प्रभारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व संगठन महामंत्री के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद पुरंदेश्वरी व नवीन प्रदेश भाजपा और सभी मोर्चा पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों, कोरग्रुप, सांसदों-विधायकों व प्रमुख नेताओं के साथ बैठक में शिरकत करेंगे। 8 दिसंबर को प्रदेश अध्यक्ष व संगठन महामंत्री के साथ बैठक के बाद पुरंदेश्वरी व नवीन की नई दिल्ली वापसी होगी।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word