March 24, 2026

कांग्रेस ने घोषणा पत्र में खुद कहा था- समर्थन मूल्य और बाज़ार मंडी व्यवस्था को संशोधित करेंगे, अब खुद कर रहे विरोध

रायपुर 7 दिसम्बर। किसान आंदोलन के समर्थन में कल भारत बंद को समर्थन के ठीक एक दिन पहले भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्याय डॉ रमन सिंह ने कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलो पर करारा हमला बोला है। डॉ रमन सिंह ने किसान आंदोलन को समर्थन देते हुए भारत बंद की अगुवाई करने वाली कांग्रेस के 2019 के घोषणा पत्र को प्रेस के समक्ष दिखाते हुए सवाल उठाया है।

डॉ रमन सिंह ने कांग्रेस के घोषणा पत्र में उल्लेखित किसानों के विषय पर लिखे गए वायदों को दिखाते हुए सवाल किया कि–“यह खुद वायदा कर रहे थे कि समर्थन मूल्य और बाज़ार मंडी जैसी व्यवस्था को संशोधित करेंगे, 2011 में तत्कालीन कृषि मंत्री शरद पवार ने पत्र लिखा कि मॉडल एक्ट को लागू करना जरुरी है। आज ये खुद विरोध कर रहे हैं…ये अपने वादों का खुद मज़ाक़ उड़ाते हैं। जैसे प्रदेश में अनेक वायदों का कोई पता नही। जैसे शराबबंदी और रोज़गार के वायदे।”

डॉ रमन सिंह ने आम आदमी पार्टी के किसान आंदोलन को समर्थन देने का जिक्र करते हुए कहा कि “आम आदमी पार्टी ने 23 नवंबर को ही इसे लागू कर दिया और अब किसान आंदोलन को समर्थन देने पहुँच गए और उसी विधेयक का विरोध कर रहे हैं जिसे लागू कर चुके हैं।”

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कांग्रेस पर देश में भ्रम फ़ैलाने का आरोप लगाया। किसानों के आंदोलन का जिक्र करते हुए डॉ रमन सिंह ने दावा किया कि ना तो मंडी समाप्त हो रही है और ना ही एमएसपी को हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश में भ्रम फैलाया जा रहा है और किसानों को गुरह किया जा रहा है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word