March 24, 2026

कोरबा भाजपा मंडल ने आहूत की बैठक .. मंडल प्रशिक्षण शिविर हेतु बनी कार्ययोजना

कोरबा 08 दिसंबर। दिनांक 07-12-2020 को भारतीय जनता पार्टी कोरबा नगर मंडल द्वारा “मंडल प्रशिक्षण शिविर” के संबंध में बैठक पं दीनदयाल कुंज टीपी नगर मे रखी गई थी। इस बैठक मे आगामी 19/12/2020 से 20/12/2020 को कोरबा नगर मंडल के प्रशिक्षण शिविर के लिए कार्य योजना बनाई गई एवं कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारी सौपी गई।

इस बैठक मे मुख्य रुप से अशोक चावलानी, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य एवं गोपाल मोदी, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष उपस्थित रहे। इस बैठक मे कोरबा नगर मंडल के अध्यक्ष परविंदर सिह,महामंत्री योगेश मिश्रा,युगल कैवर्त्य,पुर्व मंडल अध्यक्ष अनुप अग्रवाल, उपाध्यक्ष-दीपा राठौर, मंत्री-भरत रोहरा,पुर्णिमा पासवान, कमलेश कश्यप, पूर्व पार्षद विकास अग्रवाल, पार्षद-सुफल दास महंत, धनेश्वरी साहु, सुजीत राठौर, ईश्वर पटेल, के डी वैष्णव, अनिल वरंदानी, चंद्रभुषण झा, गोपाल भौमिक, प्रदीप दीप, अरविंद अग्रवाल, सरजु अजय, राजेश लहरे, वैभव शर्मा, प्रमोद साहु, पवन शर्मा, दिनेश झा, छोटु पटेल, अजय साहु, सियाराम चंद्रा, रमेश बरेठ, रामधन पटेल, मंटू सिंह, गुहाराम टंडन सहित सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word