September 21, 2024

भाजपा कोरबा मंडल ने आयोजित किया दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर.. विधायक ननकीराम कंवर ने किया उद्घाटन

कोरबा 19 दिसंबर। भारतीय जनता पार्टी कोरबा नगर मंडल द्वारा आज दिनांक 19/12 /2020 को दो दिवसीय अखिल भारतीय मंडल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। मंडल प्रशिक्षण शिविर 19/12/2020 से 20/12/2020 दो दिन तक चलेगा। इस प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन पूर्व गृहमंत्री रामपुर विधायक ननकीराम कंवर द्वारा किया गया। मंडल अध्यक्ष परविंदर सिह द्वारा ननकीराम जी का स्वागत किया गया। इस सत्र की अध्यक्षता पूर्व जिला उपाध्यक्ष सतविंदर पाल बग्गा जी ने की।

ननकीराम कंवर जी द्वारा अपने उद्बोधन में भारतीय जनता पार्टी के 15 वर्ष की प्रदेश की सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया गया एवं कांग्रेस की विफलता के बारे में बताया गया।तृतीय सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में युवा मोर्चा के जिला महामंत्री पंकज सोनी एवं इस सत्र की अध्यक्षता ईश्वर पटेल पूर्व मंडल महामंत्री द्वारा की गई।इस सत्र में मुख्य वक्ता द्वारा सोशल मीडिया के उपयोग के विषय में उद्बोधन दिया गया।चतुर्थ सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व जिला उपाध्यक्ष रुकमणी नायर एवं अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिला महामंत्री संजू देवी राजपूत द्वारा किया गया।

रुकमणी नायर द्वारा केंद्र में भाजपा सरकार द्वारा पिछले 6 वर्षों में हुए अंत्योदयी प्रयत्न के बारे में उद्बोधन दिया गया।पंचम सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में कैलाश नाहक एवं अध्यक्षता विष्णु शंकर मिश्रा द्वारा किया। इनके द्वारा हमारा विचार परिवार के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया गया। षष्टम सत्र मे कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल एवं अध्यक्षता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमित टमकोरिया द्वारा किया गया। इस सत्र में भाजपा का इतिहास एवं विकास के बारे में उद्बोधन दिया गया इस कार्यक्रम में कोरबा नगर मंडल के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं नेतागण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री युगल कैवर्त्य एवं कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल द्वारा किया गया।

Spread the word