March 17, 2026

BIG BREAKING : धान खरीदी केन्द्र में युवक ने लगाई फांसी.. मचा हड़कंप

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर मिली है की जिले के धान खरीदी केन्द्र में रविवार को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या ली है। जानकारी के अनुसार मृतक का नाम खुशलाल (25) है, जो ग्राम अड़भार जोरवा का रहने वाला है।

मिली जानकारी के अनुसार युवक डभरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत अमलडीहा के धान खरीदी केन्द्र में काम करता था। मंडी कर्मचारियों को घटना का पता लगते ही इसकी सूचना चंद्रपुर थाना को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर जांच में जुट गई है। फिलहाल युवक के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word