March 17, 2026

BIG NEWS : दाउद का करीबी माजिद झारखंड से गिरफ्तार, 24 साल से था फरार

नई दिल्ली : अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम के करीबी कहे जाने वाले अब्दुल माजिद कुट्टी को गुजरात पुलिस के आतंक निरोधी दस्ते को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है. माजिद को एटीएस ने झारखंड से गिरफ्तार किया है. 24 साल से फरार बताया जा रहा था. एटीएस अधिकारियों ने कहा है कि साल 1996 से ही माजिद की तलाश थी. वह केरल का निवासी है.

एटीएस अधिकारियों के मुताबिक अब्दुल माजिद कुट्टी साल 1996 में 106 पिस्टल, करीब 750 कारतूस और करीब चार किलोग्राम आरडीएक्स की गेदरिंग के मामले में वांछित था. अधिकारियों के मुताबिक इस मामले में अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था. अब्दुल माजिद तभी से फरार चल रहा था. दाऊद इब्राहिम के करीबी अब्दुल माजिद की गिरफ्तारी गुजरात एटीएस की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.

1210
Ranjan Prasad

Spread the word