भाजपा: धरना-प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट का घेराव कर गिरफ्तारी दी जाएगी

शुभांशु शुक्ला

मुंगेली 21 जनवरी। कांग्रेस द्वारा किसानों के साथ वादा खिलाफी, धान खरीदी की अव्यवस्था, रकबा कटौती जैसे किसान विरोधी कृत्यों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी, लगातार आंदोलन कर रही है। इसी कड़ी में भाजपा मुंगेली 22 जनवरी को विधायक पुन्नूलाल मोहले, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, ठा भूपेंद्र सिंह, तोखन साहू, श्रीमती अंजू सिंह राजपूत की उपस्थिति में करही स्थित हनुमान मंदिर के सामने मैदान में 1 से 4 बजे तक धरना प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेट का घेराव कर गिरफ्तारी दी जाएगी।

जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेश पाठक ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि कांग्रेस की कुनीतियों के ख़िलाफ़ भाजपा दृढ़ता से किसानों के साथ खड़ी है। पार्टी प्रदेश के कांग्रेस सरकार की बहानेबाजी, षड्यंत्र और वादा खिलाफी को सहन करने वाली नहीं है। राज्य की कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी, षड्यंत्र और धान खरीदी में अव्यवस्था के सम्बंध में आम जनता व किसानों को जानकारी देकर कांग्रेस की भूपेश सरकार का पोल खोलने में हमें सफलता मिलेगी। जिलाध्यक्ष श्री पाठक ने मुंगेली जिले के सभी 9 मण्डल मुंगेली नगर मण्डल,मुंगेली ग्रामीण मण्डल,सेतगंगा मण्डल व जरहागांव मण्डल तथा लोरमी पथरिया क्षेत्र में निवासरत सभी कार्यकर्ताओं से धरना प्रदर्शन एवं कलेक्ट्रेट घेराव कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word