March 24, 2026

टीचर्स एसो.का कैलेंडर विमोचित, कई विषयों पर हुई चर्चा

कोरबा 22 जनवरी। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के वार्षिक कैलेंडर 2021 काजिला शिक्षा अधिकारी सतीश पांडेय के कर कमलों से विमोचन हुआ। इस दौरान के.आर.डहरिया सहायक संचालक, राम कुमार पांडेय जिला क्रीड़ा अधिकारी उपस्थित रहे।

संघ के जिलाध्यक्ष मनोज चौबे ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी सतीश पांडेय ने शिक्षा गुणवत्ता एवं शिक्षकों की समस्याओं जैसे कई विषयों पर मार्गदर्शन दिए। श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया अपर कलेक्टर को संघ द्वारा वार्षिक कैलेंडर भेंट करने के साथ कलेक्टर परिसर में पौधारोपण जैसे कुछ संघीय पहल पर सहमति ली गई।

करोना काल में दिवंगत शिक्षकों को 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। जिलाध्यक्ष मनोज चौबे एवं जिला सचिव नरेंद्र चंद्रा ने बताया कि संघ को और मजबूत करने एवं शिक्षक हितार्थ में कार्य करने जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया जिसमें नागेंद्र मरावी बालक आश्रम सिल्ली विकासखंड पाली को जिला संगठन मंत्री, जगजीवन कैवर्त माध्यमिक शाला बरपाली विकासखंड करतला को संयुक्त सचिव, रामकृष्ण साहू हाई स्कूल नेहरू नगर विकास खंड कटघोरा को प्रचार सचिव नियुक्त किया गया। इसके साथ ही कई विषयों पर सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया। एसोसिएशन के उपस्थित पदाधिकारियों ने केक काटकर एवं स्वल्पाहार कर नूतन वर्ष मनाते हुए एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word