March 24, 2026

शहर से लेकर गांवों तक समर्पण निधि अभियान, संत रीतेश्वर महराज की सभा कल

कोरबा 22 जनवरी। राम मंदिर अयोध्या के लिए अंशदान जुटाने से पूर्व अभियान चल रहा है। शहर से लेकर गांवों में जनजागरण जारी है। अलग-अलग कार्यक्रम करने के साथ लोगों को जोड़ा जा रहा है। जिले में भ्रमण कर रही 7 यात्राएं 23 जनवरी कोरबा पहुंचेंगे। ओपन थियेटर घंटाघर में श्रीधाम वृंदावन के संत रीतेश्वर महराज दोपहर 01 बजे रामसभा को संबोधित करेंगे।
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर हिन्दू जनमानस उत्साहित हैं। संबंधितों को जोड़ने के लिए समर्पण अभियान पर काम किया जा रहा है।

कोरबा जिले के सभी नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभात फेरी, भजन कीर्तन, बाइक रैली और छोटी सभा के द्वारा लोगों को इस बारे में जानकारी दी जा रही है। अभियान समिति ने नेताजी सुभाषचंद बोस की जयंती पर 7 यात्राओं को पूर्ण करना तय किया है। इस दिन संत रीतेश्वर की सभा होगी।
————–

1210
Ranjan Prasad

Spread the word