March 24, 2026

शार्ट सर्किट से मकान में लगी आग, जनहानि नहीं

कोरबा 24 जनवरी। पावर हाउस रोड स्थित स्थानीय निवासी के घर में आग लगने से अफ रा-तफ री मच गई। फि लहाल दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 7.30 बजे दमकल विभाग को जानकारी मिली कि पावर हाउस रोड स्थित पंजाबी गली में एक स्थानीय निवासी के घर में जो कि किराए के मकान में रह रहे हैं, उनके घर में आग लग गई है। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर घंटों की मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया है। आपको बता दें कि इस मकान में कुछ लोग रहते थे, उनका कहना है कि यह आग फ्रिज में शार्ट सर्किट की वजह से लगी है। फि लहाल कोई जनहानि नहीं हुई है परंतु घर में रखे सामान जलने की जानकारी मिल रही है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word