April 11, 2026

बैंक से रुपये निकाल कर बाहर आ रहा एक किसान हुआ लूट का शिकार, पुलिस जुटी छानबीन में

कोरबा 26 जनवरी। सोमवार को जिले के हरदीबाजार सहकारी बैंक से रुपए निकाल कर बाहर निकल रहे किसान से लूट हुई है। लूट की घटना के बाद बैंक परिसर में हड़कंप मच गया है।

हरदीबाजार लूट के संदेही

हरदी बाजार बस स्टैंड के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब बाइक सवार दो युवको ने एक किसान से लूट की घटना को अंजाम दिया। रेलडभरी उतरदा निवासी कचरा राम महाराज जिला सहकारी बैंक पैसे निकालने आया हुआ था इस दौरान जैसे ही वह जिला सहकारी बैंक के कुछ ही दूरी पर पहुंचा तो दो बाइक सवार पहुंचे और उसे राम-राम कहते हुए उसके हाथ से पैसे ले उड़े।

कचरू राम महाराज ने बताया उसने धान बेचा था। जिला सहकारी बैंक से ₹49000 लेकर निकला ही था कि दो बाइक सवार सामने से आये और राम राम कहते हाथ से पैसा ले भागे। इस दौरान उसने लुटेरों को पकड़ने जोर जोर से आवाज लगाई और एक बाइक सवार लुटेरों का पीछा करने लगा लेकिन लुटेरे हाथ नहीं लगे। घटना की सूचना मिलते ही हरदी बाजार चौकी पुलिस मौके पर तत्काल पहुंची और आसपास नाकाबंदी शुरू की। लुटेेेेरोंं की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word