April 11, 2026

युवा संगठन के टी ग्रुप के साथ विशाल बाइक रैली निकाली गई

शुभांशु शुक्ला

मुंगेली 26 जनवरी। गणतंत्र दिवस पर मुंगेली के युवा संगठन के टी ग्रुप के साथ विशाल बाइक रैली निकाली। बाइक रैली ने नगर भ्रमण करते हुए पूरे शहरवासियों को गणतंत्र दिवस की शभकामनाएं दी और आपसी एकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम आयोजक समूह प्रमुख करण ठाकुर ने बताया कि हमारा उद्देश्य सामाजिक समरसता और एकता स्थापित करना है।देश को मजबूत बनाए रखने की दिशा में युवाओं कि एकता सबसे अहम है।बाइक रैली में मुख्य रूप से शहर के युवाओं में आशीष सिंह, शुभम ठाकुर विक्की ठाकुर, सिद्धांत ठाकुर, योगेश्वर सिंह, गोविंदा गोस्वामी, ऋतुराज परिहार, सोनू सिंह, डी के वर्मा, मनु परिहार, किशन ठाकुर, मयंक ठाकुर, विजय सारथी, संजय जांगड़े, सूरज ठाकुर, अंकित ठाकुर, मुकेश यादव, राजकुमार देवांगन, लक्की ठाकुर, वासु पांडे, नमन सिंह अभय ठाकुर, आयुष ठाकुर समेत सैकड़ों की संख्या में मुंगेली के युवा उपस्थित थे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word