March 17, 2026

धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण

कोरबा 27 जनवरी। एसडीएम संजय कुमार मरकाम के निर्देशन में मंडी सचिव मदन लाल यादव एवं उनकी टीम के द्वारा कई जगहों पर अवैध धान के परिवहन एवं भंडारण के संबंध में कार्यवाही किया गया।
जिसमें ग्राम पाली कुरथा में लक्की किराना स्टोर से 05 क्विंटल अवैध धान का 1908 रुपये कुल 1908 रुपए का राशि मंडी एक्ट के तहत जुर्माना अधिरोपित किया गया। धान खरीदी केंद्र कुल्हरिया, कोरबी एवं बिंझरा का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें किसी भी केंद्र में अव्यवस्था नहीं पायी गयी तथा धान खरीदी सुचारू रूप से संचालित होना पाया गया

1210
Ranjan Prasad

Spread the word