February 27, 2026

गोली मारकर सराफा दुकान में लूट के पांच आरोपी पकड़े गए, सभी झारखण्ड के निवासी

बिलासपुर 30 जनवरी। जिले के सकरी थाना क्षेत्र में सराफा दुकान के मालिक को गोलीमार कर लूट के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गये पांचो आरोपी झारखंड के रहने वाले है। बिलासपुर पुलिस इस पूरे मामले का खुलासा कर इसकी जानकारी दी है।

घटना के बाद सायबर सेल और पुलिस की विशेष टीम का गठन कर आरोपियों की खोज शुरू की गई। जाँच दौरान पुलिस को पता चला की इस घटना में झारखंड के एक गिरोह और बिलासपुर के कुछ लोकल लोगों का हाथ है, जिसके बाद पुलिस एक टीम को झारखंड के लिए रवाना किया गया। पुलिस की टीम ने यहाँ पर कैंप कर लूट के 3 आरोपियों को पकड़ने में कामयाब रही। वहीँ बिलासपुर से 2 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में दिनेश बांधेकर 40 वर्ष बिलासपुर, राजू साव 39 वर्ष बिलासपुर, मो. मजहर अंसारी 39 वर्ष झारखंड, जितेंद्र शर्मा 24 वर्ष झारखंड, मो. नजीर अंसारी 22 वर्ष झारखंड का नाम शामिल है। पकड़े गये आरोपियों के पास से दो नग कट्टा, मोबाइल, बाईक सहित अन्य सामान भी जब्त किया गया है।

आपको बता दें कि घटना 25 जनवरी के सकरी थाना क्षेत्र से लगे सती श्री ज्वेलर्स दुकान की है। देर शाम पांच से छह नकाबपोश बदमाश ज्वेलरी दुकान के अंदर घुसे और बंदूक के दम पर लूट करने लगे। ज्वेलरी लूटते हुये देख जब कारोबारी ने आरोपियों को रोकने की कोशिश की तो आरोपियों में एक ने अपने पास रखी बंदूक से गोली चला दी। घटना में सराफा कारोबारी आलोक सोनी के हाथ में गोली लगी है। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गये थे।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word