March 25, 2026

केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने सरकार की नीतियों का पुतला जलाया

कोरबा 4 फरवरी। केंद्र सरकार के आर्थिक नीतियों व नए श्रम कानूनों के खिलाफ केंद्रीय ट्रेड यूनियनों, फेडरेशनो के संयुक्त मंच के नेतृत्व में श्रमिकों ने मंगलवार को एक दिवसीय धरना व प्रदर्शन किया। इसमें आर्थिक नीतियों के अलावा श्रमिकों के 44 पुराने श्रम कानूनों को खत्म करते हुए 4 श्रम संहिता बनाने को लेकर श्रमिक संगठनों ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान जब पाबंदी लगाई गई थी, तब संसद में बिना चर्चा कराए हुए 4 श्रम कानूनों को पास करा दिया गया। इसी तरह तीन कृषि कानूनों को भी पास कराया गया। इसके खिलाफ लंबा आंदोलन चल रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य एटक कमेटी के महासचिव कामरेड हरिनाथ सिंह ने कहा कि सरकार के अड़ियल रुख के विरोध में संयुक्त ट्रेड यूनियन मंच राष्ट्रव्यापी धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके तहत बालको नगर में भी धरना-प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सरकारी संपत्तियों को बेचने की तैयारी कर चुकी है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word