February 26, 2026

लापता मिर्गी पीड़ित युवक का शव मिला कोहड़िया बायीं तट नहर में

कोरबा 6 फरवरी। कोहड़िया चारपारा क्षेत्र में लोग उस समय सख्ते में आ गए जब उन्होंने एक शव बायीं तट नहर में देखा। मौके पर भीड़ लगी। सूचना मिलने पर सीएसईबी पुलिस यहां पहुंची। कुछ ही देर में शव की पहचान कर ली गई। इस बारे में मृतक के परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्री पुलिस थाना में दर्ज करायी थी।
जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय राजेश कुमार चंद्रा का शव जल संसाधन विभाग की बांयी तट नहर कोहड़िया में आज पाया गया। निस्तार के लिए स्थानीय लोग नहर का उपयोग करते हैं। इन्हीं में से कुछ लोगों ने शव को नहर में देखा। आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी गई। स्थानीय पार्षद को भी अवगत कराया गया। लोगों ने अपने स्तर पर इसे पहचानना चाहा लेकिन नाकाम रहे। फ ौरी तौर पर सीएसईबी पुलिस चौकी को शव मिलने की सूचना दिए जाने पर डायल 112 की टीम यहां पहुंची। मृतक की फ ोटो आसपास के थाना क्षेत्र में दी गई। कुछ ही देर बाद इस बारे में जानकारी मिली कि मृतक दर्री क्षेत्र का निवासी था। अमर नगर क्षेत्र से उसका वास्ता था। दर्री पुलिस थाना में परिजनों ने शिकायत दर्ज करायी थी कि वह 2 फ रवरी से लापता है। उक्तानुसार आसपास के क्षेत्र में उसकी तलाश हो रही थी। इस समय तक कोई खास जानकारी नहीं लग सकी। इस बीच आज उक्त युवक मृत स्थिति में मिला। पुलिस के अनुसार मृतक को मिर्गी की शिकायत थी और काफ ी समय से उसका उपचार चल रहा था।
गांजा पीने का था आदीः-युवक के लापता होने पर परिजनों के द्वारा दर्री थाना में सूचना दी गई थी। इस बारे में जो जानकारी हासिल हुई है उसके अनुसार मृतक मिर्गी से पीड़ित था और गांजा पीने का आदी भी था। इसके बिना वह रह नहीं पाता था। लापता होने के बाद वह यहां कैसे पहुंचा और किस तरह नहर में डूबा, यह आगे की जांच में स्पष्ट हो सकेगा।
एएसआई चौधरी, सीएसईबी पुलिस चौकी

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word