March 23, 2026

पूर्वांचल विकास समिति कोरबा का छूरी में वनभोज कार्यक्रम संपन्न

कोरबा 9 फरवरी। पूर्वांचल विकास समिति जिला कोरबा का झोराघाट छुरी में वनभोज कार्यक्रम संपन्न हो गया। इस अवसर पर कोरबा जिला पूर्वांचल विकास समिति के सभी केंद्रीय पदाधिकारी व इकाई के पदाधिकारी पूर्वांचल विकास समिति के सभी क्षेत्रों से लगभग 500 प्रतिनिधि वनभोज कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

इस अवसर पर केंद्रीय समिति के अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बी एन सिंह व सचिव डी एन राय सहित सभी इकाइयों के अध्यक्ष पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे। वनभोज में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष डॉक्टर राजीव सिंह ने पूर्वांचल के सभी पदाधिकारी व सदस्यों को अपनी भागीदारी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में समाज के लिए करोना काल में सेवा भाव के साथ किए गए कार्य प्रशंसनीय एवं साधुवाद के पात्र हैं।

इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष बी एन सिंह पूर्व अध्यक्ष व संरक्षक कमलेश यादव आर. ए. पांडे सचिव डी एन राय गुलजार सिंह व विनोद सिन्हा ने भी अपने विचार व्यक्त किए वनभोज कार्यक्रम में जिले के कुल 500 पूर्वांचल वासियों ने भाग लिया। धन्यवाद ज्ञापन सचिव डी एन राय ने की युवाओं की विशेष भागीदारी रही।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word