March 23, 2026

एस डी ओ पुलिस रामगोपाल करियारे को पितृ शोक

कोरबा 9 फरवरी। जिले में पदस्थ एस डी ओ पुलिस रामगोपाल करियारे के पिता श्री विशालदास करियारे का मंगलवार की सुबह दुखद निधन हो गया। उनके निधन की खबर आम होते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

स्वर्गीय करियारे को मंगलवार की दोपहर जांजगीर चाम्पा जिला के बाराद्वार के निकट गृह ग्राम कचन्दा राजा में शोक पूर्ण वातावरण में अंतिम विदाई दी गई। उनकी अंतिम यात्रा में ग्रामीणों सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। न्यूज़ एक्शन परिवार की ओर से स्वर्गीय करियारे को भावपूर्ण श्रद्धा सुमन।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word