April 17, 2026

लोक सभा में गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस को सुनाई खरी-खोटी

नई दिल्ली। लोकसभा में आज गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस को जमकर खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि जिन्हें पीढ़ियों तक शासन करने का मौका इस देश ने दिया है, वे अपने गिरेबान में झांककर देंखे कि वे सवाल पूछने के हकदार भी हैं या नहीं। गृह मंत्री ने कहा कि इस वक्त जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने जैसा कोई मामला नहीं है, वक्त आने पर वह भी किया जाएगा।

गृह मंत्री अमित शाह ने सवाल पर सवाल दागते हुए कहा कि सालों तक धारा 370 लागू करके रखने जाने का क्या तात्पर्य था? पहले इस बात का जवाब देश को दिया जाना चाहिए कि आखिर किसके दवाब में आजादी से लेकर 70 सालों तक 370 से जम्मू-कश्मीर को क्यों मुक्त नहीं किया गया।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word