March 17, 2026

आरपी नगर फेस-2 आवास में आगजनी

कोरबा 15 फरवरी। गर्मी के सीजन से पहले ही आगजनी की घटनाओं का दौर शुरू हो गया है। यहां के डॉ.राजेंद्र प्रसाद नगर फेस-2 के एक आवास में सुबह लगी आग से कई सामान स्वाहा हो गए। गनीमत यह रही कि सिलेंडर तक आग नहीं पहुंच पाई वरना तस्वीर कुछ और होती।
जानकारी के अनुसार आरपी नगर फेस-2 के आवास संख्या एमआईजी-06 का मालिक जांजगीर-चांपा जिले में निवासरत है। उसके द्वारा इस आवास को किराये पर दिया गया है। किरायेदार का परिवार किसी काम से बाहर गया हुआ था। घर में कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। इस बीच आज सुबह यहां एक कमरे में शार्ट-सर्किट हो गया। कुछ ही देर में आग आसपास में फैल गई। बेडरूम में रखे उपयोगी सामान आग की चपेट में आकर जल गई। आवास से धुआं निकलते देख पड़ोसी हरकत में आए। उन्होंने इस बारे में पुलिस और अग्निशमन विभाग को जानकारी दी। कुछ ही देर में एक दमकल मौके पर पहुंची। कर्मचारियों ने फ ौरी तौर पर उपलब्ध संसाधन से आग पर नियंत्रण किया। इससे पहले काफी नुकसान हो चुका था। कर्मियों ने बताया कि घर के रसोई कक्ष में आग पहुंचती, इससे पहले नियंत्रण कर लिया गया था। बताया गया कि अगर थोड़ी देर होती तो गैस सिलेंडर फ ट सकता था और उस दौरान नुकसान का दायरा बहुत ज्यादा हो सकता था।

अग्निशमन विभाग के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में घटित होने वाली घटनाओं के दौरान नियंत्रण के साथ लोगों को बताया जा रहा है कि आगजनी से अपने परिसर को बचाने के लिए क्या कुछ करना जरूरी है। खासतौर पर स्वीच बॉक्स सुरक्षित स्थिति में रखे जाएं, किसी भी कीमत पर उन गुंजाइशों को दूर किया जाए जिनकी वजह से शार्ट शर्किट हो सकती है। आपदा प्रबंधन के लिए काम करने वाली टीमों के नंबर उपलब्ध रखने की सलाह भी लोगों को दी जा रही है

1210
Ranjan Prasad

Spread the word