March 25, 2026

पुलवामा में शहीद वीर जवानों की याद में निकाला गया केंडल मार्च

कोरबा 15 फरवरी। दो वर्ष पूर्व 2019 में आज के ही दिन जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों के कायरतापूर्ण हमले में शहीद हुए वीर जवानों को पूरा देश याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। इसी कड़ी में कुसमुण्डा क्षेत्र के वार्ड 61 आदर्श नगर में वार्ड पार्षद शाहिद कुजूर, स्वतन्त्र महिला मंडल एवं आमजनों के द्वारा पार्षद कार्यालय में सभी वीर शाहिद जवानों की तस्वीर के सामने केंडल जला कर 2 मिनट का मौन रखते हुए उन्हें नम आंखों से श्रधांजलि अर्पित की। इसके बाद सभी ने जलते हुए केंडलो को हाथ मे लेकर कॉलोनी क्षेत्र में केंडल मार्च किया। इस अवसर पर पार्षद शाहिद कुजूर ने वीर शहिद जवानों को याद करते हुए कहा कि आज जो हम घरो में आराम से रह रहे है, यह सीमाओं पर खड़े हमारे वीर सैनिकों की वजह से ही सम्भव है, हमारे सैनिक हमारी सुरक्षा के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर दे रहे हैं, हमे उनके बलिदानों को नही भूलना चाहिए।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word