March 26, 2026

आदिवासी महिला उत्पीड़न के ख़िलाफ़ भाजपा महिला मोर्चा का प्रदेश व्यापी हल्ला बोल आंदोलन कल

कोरबा 19 फरवरी. पहाड़ी कोरवा की हत्या सहित आदिवासी महिलाओं के साथ उत्पीड़न किए जाने के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा 20 फरवरी को प्रदेश स्तर पर हल्लाबोल आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है. इस आंदोलन के तहत जिला स्तर पर भी भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन कर कलेक्टर को ज्ञापन सौपेंगे भाजपा महिला मोर्चा के सूत्रों ने बताया कि हालही मे कोरबा जिले के लेमरू थाने के अंतर्गत ग्राम गढ़ के जंगल में पहाड़ी कोरवा उसकी चार वर्षीय नातिन और 16 वर्षीय पुत्री की 6 अपराधियों ने पत्थर से कुचलकर मार दिया था. किशोरी के साथ बलत्कार भी किया गया था। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन विशेष जनजाति माने जाने वाले पहाड़ी कोरवा और उसकी पुत्री, नातिन की हत्या का मामला राजनीतिक मामला बनता जा रहा है। भाजपा में इस मामले में राज्य सरकार को आड़े हाथो में लेते कोरबा जिले में धरना प्रदर्शन किया था, उसके बाद अब भाजपा महिला मोर्चा ने 20 फरवरी को हल्लाबोल आंदोलन करने की चेतावनी दिया है। मोर्चा के सूत्रों ने बताया कि प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है, उनके साथ अपराध लगातार बढ़ रही है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word