March 18, 2026

रोड सेफ्टी अभियान, छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक कर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया

कोरबा 21 फरवरी। मिशन रोड सेफ्टी के तहत शनिवार को शहर के सुभाष चौक पर यातायात पुलिस और सेंट जेवियर पब्लिक स्कूल द्वारा संयुक्त रूप से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के छात्राओं ने नुक्कड़.नाटक के जरिए सड़क सुरक्षा का संदेश दिया।

वाहन चलाते समय नियमों के पालन और बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी देकर यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर यातायात सूबेदार भनेश्वर कश्यपए सेंट जेवियर के उप प्राचार्य सह मैनेजर डीके आनंदए यातायात आरक्षक टिकेश्वर साहूए दिलचंद खुटे और स्कूल के टीचर्स मौजूद थे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word